सिवान :दुकानदार को बंधक बना पांच लाख की डकैती
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
नौतन (सिवान) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के बंकामोड़ पर गुरुवार की रात्रि वीडियो मिक्सिंग लैब में दुकानदार मनीष राम को बंधक बनाकर करीब पांच लाख की डकैती कर ली गई। बताया गया कि रात में करीब आधा दर्जन डकैत आ धमके। पहले दुकानदार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और दुकान के ताला को काटकर करीब ढाई लाख का वीडियो कैमरा, पांच फोटो कैमरा, 30 हजार की बैट्री और इनवर्टर, सात हजार पांच
सौ रुपये नकद, 13 लाइट सेट सहित पांच लाख की संपत्ति लूट ली। दुकान मालिक ने घटना की सूचना शुक्रवार की सुबह स्थानीय थाने को दी।
सूचना मिलने के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एएसआइ विनोद सिंह
ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।




Recent Comments