सीवान : धूमधाम से मना पचबेनिया इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस

#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर  दरौली (सिवान): बीडीबी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज पचबेनियां का 37 वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं  द्वारा गुरु वंदना, स्वागत गीत, कविता, भाषण सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि सह पूर्व प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव द्वारा संस्थापक स्वामी प्रेमानंद जी महाराज उर्फ पायहारी बाबा के सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि चार फरवरी 1982 को अपने गुरु ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा के नाम पर

उच्च विद्यालय की नींव रख पटना चले गए और जब तक चार जनवरी 1984 को उच्च विद्यालय की मंजूरी नहीं मिली, तबतक गांव नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रेमानंद जी द्वारा स्थापित इस विद्यालय से उनकी सामाजिक रुचि का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 इस  क्षेत्र में शिक्षा की लौ  स्वामी जी ने ही जलाई। समारोह को माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बागेंद्र पाठक, शशिकांत प्रसाद, मनन प्रसाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रभुनाथ पांडेय एवं संचालन डॉ सुशील नारायण तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य देव

कुमार सिंह, नर्वेदेश्वर सिंह, अक्षय लाल गुप्ता, मृत्युंजय साह गोंड, रविरंजन कुमार, प्रकाश चंद्र, रवींद्र शुक्ल, रामू प्रसाद, ब्रज बाला देवी, कुसुम शर्मा सहित सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।