सिवान : सात दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर :– भगवनपुर हाट (सिवान): थाना मुख्यालय, रामपुर, भगवानपुर एवं मीर हाता बाजार में बुधवार को सात दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने ढाई लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। थाना मुख्यालय बाजार के संजीव कम्युकेशन दुकान से लगभग एक लाख रुपये के मोबाईल सहित अन्य सामग्री की चोरी करने सहित बाजार में विष्णु किराना दुकान, टिंकू किराना दुकान, गणेश किराना दुकान, सुनील किराना दुकान एवं पप्पू किराना दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपये नकद एवं सामग्री की चोरी हुई।
मीर हाता बाजार के एक किराना दुकानदार रमाशंकर प्रसाद ने भी थाना में आवेदन देकर बुधवार की रात दुकान से ताला तोड़ कर 30 हजार नकद
बैट्री एवं अन्य सामग्री तथा बलिराम साह की दुकान से 50 हजार रुपये का सामान एवं चार हजार रुपये का सिक्का चोरी की बात कही है।




Recent Comments