इसुआपुर(सारण) : -थाना क्षेत्र के डोईला गांव स्थित रामजानकी मंदिर के महंत गोपी शरण दास की मृत्यु बृहस्पति बार के सुबह हो गई ।उनकी निधन की खबर सुनते सैकड़ो ग्रामीण उनकी अंतिम दर्शन हेतु पहुचे ।तथा उनके शव पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि दी ।पूर्ब बिधायक जनक सिंह ने उनकी मृत्यु पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके गांव से एक महान आत्मा ने सदा के लिए अपनी आँखें मुद ली हैं ।यह बहुत बड़ी क्षति है ।75 बर्षीय महंत काफी दिनों से बीमार चल रहे थे ।इलाज के पश्चात भी उनका सेहत गिरता चला गया ।उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले में मुखिया धनन्जय पांडे, गुड्डू सिन्हा, महेश पंडित,अर्जुन पंडित,दीना राय, अनिल तिवारी, जगदीश तिवारी, लालू यादव,अच्छेलाल राय,चन्दन तिवारी,आलोक सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे ।