
मढ़ौरा(सारण) ।
मढ़ौरा सीडीपीओ कार्यालय के सरकारी खाता से फर्जीवाड़ा कर 64 लाख रुपया का अवैध निकासी कर लेने का मामला सामने आया है । मामला के सामने आने के वाद सीडीपीओ पिंकी कुमार ने स्थानीय थाना प्राथमिकी दर्ज करा कर राशि बरामदगी की मांग की है । इधर सरकारी खाते से इतनी बड़ी राशि की हुई अवैध निकासी के बाद सकते में आई पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है । पुरी राशि को सात बार में आरटीजीएस के द्वारा पिछले एक महिने में गबन किया गया है । पहली निकासी 9 फरवरी 2023 को 9.65 लाख की होती है । अंतिम निकासी 4 मार्च 2023 को 8.50 लाख की बताई गई है । इस बीच में सात बार में कूल 64.12 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है । मामले की जानकारी भी कार्यालय को तब होती है जब बैंक आफ बरोदा की स्थानीय शाखा से फोन करके फर्जी तरिके से लाखों रुपयें की निकासी की सूचना दी जाती है ।




Recent Comments