वार्ड सदस्या द्वारा नल जल योजना में बोरिंग कराने के बाद भी नहीं भेजी गयी रकम,उच्चाधिकारियों से की शिकायत
तरैया (01.04.2019)
प्रखंड के पचभिण्डा गाँव वार्ड 01 को जल नल योजना के लिये चयनित किया गया है। वार्ड सदस्य सैरा खातून ने उक्त योजना में बोरिंग करा चुकी है। सदस्या का आरोप है कि पंचायत सचिव व मुखिया के कहने के अनुसार मैं बोरिंग का कार्य करा चुकी हूँ।पंचायत सचिव व मुखिया ने कहा कि बोरिंग का कार्य जारी रखिये।आपके वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति के बैंक खाते में चार लाख रुपये भेज दिया जाएगा।लेकिन बोरिंग का कार्य सम्पन्न होने बाद मेरे खाते में राशि नही आया है।तब अब मुखिया व पंचायत सचिव बोल रहे की उक्त योजना के अंतर्गत कोई भी कार्य नही करिये।हमलोग कार्य करेंगे और सम्पन्न होने के बाद आपको आपका कमीशन दे देगें। पीड़िता ने इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा एवं बीडीओ तरैया से की है।और योजना की राशि खाते में भेजने की मांग की है।जिससे अधूरा कार्य पूर्ण किया जा सके।जब इस संबंध में मुखिया यास्मीन खातून से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि राशि बैंक में भेज दी गयी है उक्त आरोप गलत है।