विषय गत त्रुटि वाले शिक्षकों को नियोजन इकाई द्वारा किया गया सेवा मुक्त
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
प्रखंड के बीस विषय गत त्रुटि वाले शिक्षकों को नियोजन इकाई द्वारा तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त किया गया है। जिसकी सूचना संबंधित विद्यालयों सहित विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है।
जिसमें कार्यापालक पदाधिकारी के पत्र द्वारा बताया गया है कि उक्त सभी शिक्षकों का नियोजन रद्द करते हुए उन्हें सेवा मुक्त किया गया है। जिस पत्र में उ• म• विद्यालय सुरौधा के अरविंद कुमार राम, म• पिठौरी के पराग प्रसाद त्रिपाठी, उ•म•विद्यालय भुमिहारा के भृगुनाथ कुमार राय, उर्दू उ•म• विद्यालय दरहागी टोला के नासरीन बानू, म• विद्यालय सुगी मिया के टोला हरपुर के रेखा कुमारी, उ•म• विद्यालय बतरौली के पिंकी कुमारी, सुशील कुमार तथा नरेश कुमार राय, म• विद्यालय बसतपुर के सुशीला कुमारी, म• विद्यालय छपियां के प्रतिमा कुमारी सिंह, म• विद्यालय पिरौटा के दिपक कुमार गुप्ता, म• विद्यालय बंगाली पट्टी के संतोष कुमार शर्मा, म• विद्यालय कमता के सतेन्द्र कुमार मिश्र, म• विद्यालय रजौली सुधांशु प्रसाद, म• विद्यालय बनियापुर बालक के माला कुमारी, म• विद्यालय मौजे गौंवा रिंकी कुमारी सहित अन्य चार शिक्षकों नाम इस सूची में शामिल किया गया है। जिनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। ज्ञात हो कि पिछले इस विषय वार त्रुटि को लेकर पिछले वर्षों से इनकी वेतन विभागीय आदेश में रोक दी गई थी। लेकिन शिक्षकों के हंगामा के कारण कुछ दिन पहले इनके बकाया वेतन का भुगतान भी कर दिया गया था।




Recent Comments