सिवान :महाराजगंज में रोगी दिखाने के बहाने क्लिनिक में घुसे, हथियार का भय दिखा नगद समेत जेवरात की लूट
#चिकित्सा पदाधिकारी के क्लीनिक सह आवास मे हथियार के बल पर लाखों की लूट का मामला दर्ज 
#आधे घण्टे तक डॉक्टर दम्पति को बंधक बनाकर लूटपाट करने के लगा आरोप 
#परवेज अख्तर 

महाराजगंज(सीवान)
महाराजगंज नगर पंचायत के थाना से मात्र 5 सौ मीटर की दुरी पर हथियारों से लैस लुटेरों ने डॉक्टर के क्लीनिक में घुस लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है । घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि महाराजगंज के नामी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बीके चौरसिया के आवास सह नवजीवन क्लीनिक में  रोगी दिखाने के बहाने तीन शस्त्र लुटेरे क्लिनिक को खुलवाया। क्लिनिक का गेट खुलते ही अपराधियों ने तीन कंपाउंडर को अपने कब्जे में ले लिया, सर पर पिस्टल सटा दिया और डॉक्टर को बुलाने को कहा। अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक अपराधियों ने बंदूक की नोक पर सबको बन्धक बना एक कमरे में बन्द कर दिया। क्लीनिक में मौजूद सभी रोगियों के परिजनों और क्लीनिक के कर्मचारियों का मोबाइल अपने कब्जे में कर लिया। साथ ही क्लीनिक के ऊपरी तल्ले में डॉक्टर दम्पति सोने जा रहे थे।  इसी बीच रोगी आने की सूचना पर रोगी को देखने डॉक्टर ऊपरी तल्ला से  नीचे उतरने की तैयारी कर रहे थे, कि अपराधी उनके कमरे में घुस गए और डॉक्टर दम्पति को बंधक बना लिया। डॉ के कनपटी पर पिस्टल सटा मोबाइल छीन ली अपराधियों ने घर के आलमारी में रखे लगभग चार लाख रुपये लूट लिये। लुटेरों ने अलमीरा में रखे करीब 6 लाख की ज्वेलरी भी लूट लिया। इतना ही नही डॉकटर , उनकी पत्नी और उनकी सास के गले की चेन को भी लुटेरों ने जबरन लूट लिया।  घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये। डाँक्टर ने थाने को खबर दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी। घटना के संबंध में गृहस्वामी सह शिशु रोग विशेषज्ञ डाँ.बीके चौरसिया भगवानपुर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी भी है, ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात मे खाना खाने के बाद  सोने जाने की तैयारी में लगे थे।  तभी  तीन की संख्या मे मरीज बनकर आये अपराधियों ने जैसे ही क्लिनिक का गेट खुला कि अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को कब्जे मे लेकर करीब दस लाख कि संम्पत्ति लुट ली। सभी युवक हथियार लिये हुए थे। एक युवक ने उनके सिर पर बंदूक रख दिया और शोर नही मचाने  की धमकी दी।  इस संबंध मे डाँक्टर बीके चौरसिया ने स्थानीय थाने मे पसनौली गांव निवासी विनोद सिह, बुलेट सिह सहित एक अज्ञात के बिरुद्ध आरोप लगाकर एफआईआर  दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ सजीत कुमार प्रभात  मौके पर पहुंचे और लूटेरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा की बाते कही।