
महाराजगंज के एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मांझी क्षेत्र के कई गावों का भ्रमण कर जनता से मांगा आशीर्वाद
ロ आगामी 17 अप्रैल को नामांकन के चलने का किया अपील
मांझी : महाराजगंज के निवर्तमान सांसद व एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शनिवार को मांझी विधान सभा क्षेत्र के बनवार, सोनिया, साधपुर छतर, कोहड़ा बाजार, मैरवां, चमरहिया, इनायतपुर, बेलदारी आदि गांवों में जन-संपर्क कर जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आगामी 17 अप्रैल को नामांकन में चलने व आयोजित सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। सीग्रीवाल ने कहा कि जनता मेरे साथ है। इस बार भी केंद्र में भाड़ी बहुमत के साथ मोदी के नेतृत्व सरकार बनेगी। लोग किसी के बहकावे में आने वाले नही है। जन-सम्पर्क के दौरान साथ मकेश्वर सिंह, फणीन्द्र सिंह, राम प्रसाद सिंह, विजय प्रताप, प्रमोद सिंह, राणा प्रताप सिंह डब्लु, पंकज सिंह, दिलीप प्रसाद, दिनेश कुमार सिंह, मृत्युंजय पुरी, मैथिली शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments