सिवान :बंधन बैंककर्मी को लूटने वाले तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
#पुलिस ने हसुआ गांव के बाहर स्थित ईंट-भट्ठे से किया गिरफ्तार
#देशी कट्टा, गोली, नगद 5 हजार सहित बाइक बरामद
#परवेज अख्तर

सीवान/नौतन :
पुलिस ने बड़े अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इनलोगों के पास से एक बाइक, 5500 रूपया, 6 मोबाइल, एक चाकू व दो गोली के साथ एक देशी कट्टा बरामद किया गया. इनकी गिरफ्तारी से बंधन बैंक कर्मी से हुये लूट कांड का भी पुलिस ने खुलासा किया है. सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकार देते हुये बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि हसुआ चिमनी भट्ठे पर एकत्रित होकर कुछ अपराधी इक्कठा होकर अपराध की योजना बना रहे है. एएसपी के निर्देश पर नौतन थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. इनमें नीरज कुमार भगत, शमशेर अली व धनंजय यादव शामिल है. तीनों अपराधी नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव के रहने वाले है. एएसपी ने बताया कि इनलोगों ने ही 2 फरवरी को नौतन के गंभीर पुर में बंधन बैंक कर्मी अर्जुन कुमार से 44 हजार रूपये, पीओएस मशीन मोबाइल सहित अन्य कागजात लूट लिया था. इस घटना के बाद एसपी नवीन चंद्र झा द्वारा मामले के खुलासे के लिये एएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवायी की गयी. जिसमें यह सफलता मिली. पुलिस ने इस लूट कांड में प्रयुक्त बाइक व लूट की 5450 रूपया भी बरादम किया है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. एएसपी ने बताया कि इन तीनों का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. इनलोगों से बरादम छ: मोबाइल में लगे 9 सीम कार्ड का सीडीआर निकाल कर जांच की जा रही है. इससे भी पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिल सकते है.




Recent Comments