सिवान :पुलिस संरक्षण में हुआ शिक्षा समिति का चुनाव
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
मैरवा
प्रखंड के धमौर मध्य विद्यालय में गुरुवार को पुलिस संरक्षण में शिक्षा समिति का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें रविंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष व सुनीता देवी सचिव बनाई गई. सारी प्रक्रिया वीडियो प्रशांत कुमार स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ. संवेदनशील मामला का कारण यह रहा कि उक्त विद्यालय का स्थान वार्ड 11 में है या वार्ड 12 में इसी विवाद में 2 वर्षों से शिक्षा समिति का चुनाव फंसा हुआ था .हालांकि इस मामले में वीडियो ने पहले भी वार्ड 11 के लिए ही अपना स्पष्ट राय दिया था परंतु विपक्षी रामबचन साहनी ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में अपील की थी. कोर्ट का आदेश वीडियो के पक्ष में वार्ड 11 को ही मिलने के बाद गुरुवार को शिक्षा समिति का चुनाव का रास्ता साफ हो गया .परंतु स्थिति सामान्य ना होते देख प्रशासन के संरक्षण में चुनाव कराया गया.




Recent Comments