सिवान :पुआल में लगाई आग, 50 हजार की संपत्ति का नुकसान
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 महाराजगंज (सिवान) :
 स्थानीय थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में बुधवार की आधी रात में शरारती तत्वों ने बनारसी राय के पुआल के ढेर में आग लगा दी। इससे उनको करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भी गांव के कुछ शरारती तत्वों ने बनारसी राय के पुआल में आग लगा दी थी।