बिजली के तार टूट नीचे गिरा , महिला के चपेट में आने से मौत

बिजली के तार टूट नीचे गिरा , महिला के चपेट में आने से मौत
बिदूपुर(वैशाली) : बिदूपुर थाना के पानापुर दिलावरपुर गांव में बीते गुरुवार की अर्ध रात्रि में गरज के साथ हो रही बारिश की आवाज सुनकर उठी महिला द्वारा जलावन आदि बाहर से घर के अंदर रखने के निकली की संयोगवश 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार उसी वक्त टूटकर गिर गये,जिसके स्पर्श में आने से महिला की मौत हो गयी।घटना लगभग एक बजे रात की बताई जाती है।मृतक महिला पानापुर दिलावरपुर निवासी तिलेश्वर राय की पत्नी उषा देवी बतायी गयी है।घटना के उपरांत घर मे कोहराम मच गया।मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे है।तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।
घटना के विरोध में स्थानीय लोगो द्वारा शुक्रवार की सुबह से ही हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।जिसके कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन लगभग 6 घण्टे बाधित हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बी जे पी मण्डल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह,स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिंह,राजद प्रखण्ड उपाध्यक्ष धीरज कुमार आदि ने मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों को सांत्वना दी।घटना की सूचना मिलते ही बिदूपुर थाना के एस आई सुरेश कुमार प्रसाद,राजेन्द्र यादव एवम ए एस आई शैलेन्द्र कुमार द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाने का काफी प्रयास किया गया।स्थानीय लोगो द्वारा मृतक के आश्रितों को उचित मुआबजा देने की मांग कर रहे थे।आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर और बैरिकेटिंग कर आवागमन को बाधित कर दिया ।जिसके कारण लगभग घण्टे तक आवागमन बाधित रहे।लोग बिजली विभाग के उदासीनता के कारण जर्जर तार को नही बदलने का आरोप लगा रहे थे।बी जे पी मण्डल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह द्वारा मौके पर ही बिजली विभाग के सहायक अभियंता विशाल कुमार एवम कनीय अभियंता सुधांशु भूषण से बात की और घटना की सूचना दी।लोगो द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की जाने लगे।घटना स्थल पर सहायक विधुत अभियंता एवम कनीय अभियन्ता ने पहुंचकर लोगो को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मृतक के आश्रितों को विभाग द्वारा चार लाख की राशि दिलाएगे।उसके बाद मुख्य मार्ग से जाम हटा।उसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया।इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के परिजन के रो रो कर बुरा हाल हो गया था।इस घटना से पूरे गांव में भी शोक की लहर फैल गयी।