सिवान :सड़क दुर्घटना में मौत मामले में बाइक चालक गिरफ्तार
 दारौंदा (सिवान) : सड़क दुर्घटना में मौत के मामले के नामजद आरोपित छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारक निवासी शेख अहमद 
को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। गत 20 दिसंबर को थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सुदामा राम को लीला साह के पोखरा से घर जाने क्रम में बाइक से शेख अहमद ने टक्कर मार दी थी, जिसमें घायल सुदामा राम की मौत इलाज के दौरान हो गई थी और शेख अहमद भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस अभिरक्षा में पटना में इलाज चल रहा था। स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।