फर्जी गोरक्षक दलों पर प्रतिबंध व गोरक्षा के नाम पर आतंक फेलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मुक्कदर अली
पाली 10 अप्रैल – पिछले कुछ महीनो से गोरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर बढ़ते अत्याचार व बहरोड़ अलवर के मृतक पहलु खान हत्याकांड की सीबीआई जाँच व फर्जी गोरक्षक दलों पर प्रतिबंध की मांग को लेकर  राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा पाली के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के मार्फ़त मुख्यमंत्री, राज्यपाल व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया गया। जिसमे सामाजिक संगठन  केजीएन मुस्लिम युथ फेडरेशन, सुन्नी युथ विंग व पाली जिला मुस्लिम समाज का भी सहयोग रहा।
जिला संरक्षक मोहम्मद खालिद क़ादरी ने बताया की इस मोके पर राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम के पठान, प्रदेश संगठन  मंत्रि मुकद्दर अली, प्रदेश महासचिव ज़ाहिद गौरी, प्रदेश सचिव लियाकत गौरी,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद यूसुफ सहारा, जिलाध्यक्ष फ़य्याज़ बुखारी,ग्रामीण अध्यक्ष शेरू रंगरेज, प्रदेश एम्बेसेडर शहादत पठान,जिला उपाध्यक्ष इस्माइल गौरी,महासचिव इस्माइल चौहान,शहर अध्यक्ष मेहराज अली चुड़िगर,कोषद्याक्ष युसूफ तिलजीवाला, युवा सचिव परवेज अंसारी, अब्दुल क़ादिर, नादिर अंसारी समस्त मुस्लिम समाज के सदर हाजी तारा बाबू, अब्दुल रज्जाक चढ़वा, गुलाम यासीन भाई क़ादरी, अब्दुल सत्तार सिलावट, हाशमी जियाई, रफीक अशरफी,मोहसिन खत्री, सद्दाम हुसैन अत्तारी,तालिब अली, आरिफ लोहार,मुबारक अंसारी, अबु बक़र अंसारी,  तथा मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।