सिवान :दरौली के नेपुरा गांव निवासी टेंट संचालक व उसके साले की लुधियाना में मौत
# गांव में शोक की लहर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
दरौली:
थाना क्षेत्र डुमरहर पंचायत के नेपुरा गांव निवासी टेंट संचालक व उसके साले की नहर में डूबने से मौत हो गयी. घटना लुधियाना के लोहारा पुल की है. जहां नहर में टेंट हाउस का कपड़ा धोते समय नहर में पैर फिसल गया. एक-दूसरे के बचाने के प्रयास में दोनों की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. मृतक के परिजन गांव पर नहीं बल्कि उनके साथ ही रहते है.
मालूम हो कि डूमरहर पंचायत के नेपुरा गांव निवासी गुलाब राम सपरिवार लुधियाना के हरगोविंद नगर में रहता है. गांव पर उसके परिवार का एक भी सदस्य नहीं रहता है. वहीं पर उसके साथ गुलाब का साला रवि भी रहता था. बताया जाता है कि गुलाब राम का टेंट का व्यवसाय लुधियाना में ही था. जहां किसी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद टेंट के कपड़े को किसी नहर में धोने गया था. इसी दौरान अचानक नहर में पानी का बहाव तेज हो गया. जिसके चलते टेंट का कपड़ा नहर में ही बहने लगा. कपड़ा को बहते देख जब गुलाम राम उसे बचाने की कोशिश किया. लेकिन वहीं कपड़ा बचाने के क्रम में नहर के बहाव में ही बह गया. यह देख उसे बचाने पहुंचा उसका साला रवि भी गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने से उसकी भी मौत हो गयी. गोताखोरों ने दोनों के शव को बाहर निकल पुलिस को सौंप दिया. इस घटना के बाद गुलाब के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. गुलाब को सात बच्चे है. वहीं उसके साले की अभी शादी नहीं हुयी है. इधर घटना की खबर मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गयी. आसपड़ोस के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.




Recent Comments