विधवा को घर से निकाला
#परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन (सिवान) : मीरगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के हाता कोड़रा निवासी दशई चौधरी की विधवा छठी देवी को उसके पुत्र ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर स्थित धर्मशाला में शरण ले रखी है। छठी देवी अपने पुत्र के आतंक से सहमी है। उसने बताया कि पुत्र ने मारपीट कर तथा उसके पास रखे जेवर, रुपए छीन लिया और घर से निकाल दिया।




Recent Comments