सिवान :उद्घाटन मैच में कबिलपुरा की टीम विजयी
#परवेज़ अख्तर
हसनपुरा (सिवान) :
उसरी खुर्द के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को उद्घाटन मैच में एजीएमबीएच सिवान बनाम कबिलपुरा टीम के बीच खेला गया। सिवान की टीम ने पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 47 रन बनाए। जवाब में कबिलपुरा की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। खेल के अंपायर राजा एवं कुर्बान थे। कमेंट्रेटर जमा अहमद रिजवी, स्कोरर दानिश थे। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य संचालक आमिर हुसैन, सरफराज हुसैन, राजा अली, अफजल अली, इबरार आलम, सादिक रजा, गोलू, साहिल, रिजवान आदि सहित सैकड़ोंदर्शक उपस्थित थे।




Recent Comments