परसा में सांसद जालपूर्ति योजना के तहत निर्मित जलमीनार का मंत्री ने किया उद्घाटन

परसा(सारण):-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में सांसद राजीव प्रताप रूडी न्याय के साथ समाज का विकास कर रहे है।आने वाले दिनों में केंद्र और राज्य सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पंहुचा देश की विकास करने के लिए कृत संकल्पित है।उक्त बातें प्रखंड के बहर मारड़ पंचायत स्थित पंडित दीनदयाला सांसद जालपूर्ति योजना का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री मदन सहनी ने बांध बनकेरवा गाँव में कही।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्टूडेंड्स क्रेडीट कार्ड कन्या अभियान योजना दहेज़ प्रथा नल जल परिवाह योजना किसान सिचाई योजना समेत कई योजनाओ को बिस्तार पूर्वक जनकारी दिया।मंत्री ने उपस्थित लोगो से आने वाले दिन में देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए राजीव प्रताप रूडी को समर्थन करने का अपील किया।

वही अमनौर के पूर्व बिधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के लिए एनडीए गठबंधन को समर्थन करने का अपील किया।कार्यक्रम को पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र माँझी जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह मुखिया हरी सहनी देवेन्द्र सहनी समपत राम रही ने अपना विचार प्रकट कर सरकार के योजनाओ के सम्बन्ध में जनकारी दिया।नल जल का उद्घाटन मंत्री ने फीता काट तथा बटन दबा कर किया।कार्यक्रम में जदयू के जल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सहनी मुखिया सतेन्द्र कु महतो जदयू के उपाध्यक्ष श्याम नारायण सहनी सरपंच वीरेश कुमार राम मुखिया पंकज कु माँझी जितेंद्र कुमार सिंह शैलेश गिरी डॉ लव कुश गुप्ता देवेन्द्र सहनी पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय उपस्थित थे।कार्यक्रम में मुख्यतिथिओ को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह संचालन भाजपा कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार सिंह ने किया।