सिवान :आइसा ने की छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान: 
छात्र संगठन आइसा ने गुरुवार को डीएवी मोड पर नुक्कड़ सभा करके विश्वविद्यालय की समस्याओं पर प्रहार किया। इसके माध्यम से  छात्रसंघ चुनाव कराने, विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने, सभी कालेजों में कक्षाएं नियमित चलाने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खाली पदों को भरने, छात्रावास, छात्रवृत्ति पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शौचालय आदी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। नुक्कड़ सभा में रामसागर पासवान, प्रदीप कुशवाहा, विकास यादव आदि उपस्थित थे।