मांझी(सारण)। मांझी बैरिया मुख्य मार्ग तथा जयप्रभा सेतु की मरम्मती की मांग को लेकर सीमावर्ती यूपी के कर्ण छपरा गांव के समीप युवकों ने चार घण्टे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान यूपी के बैरिया तथा मांझी से रिविलगंज तक आवगमन पूरी तरह ठप हो गया।सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गविजय सिंह उर्फ झल्लन ने बताया कि विभागीय पदाधिकारी व राजनेताओं की मिलीभगत से गाजीपुर से हाजीपुर सड़क के पुनर्निर्माण में एक साजिश के तहत अड़ंगे बाजी की जा रही है। बाद में बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी तथा यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी द्वारा एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू कराए जाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया जा सका।