सारण :20 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से एक बाइक भी किया जब्त
अमनौर /सारण

गुप्त सूचना के आधार अमनौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोमन छपरा गांव छापेमारी कर 20 लीटर शराब व एक बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार धंधेबाज उक्त गांव के स्व प्रमा राय का पुत्र भोला राय बताया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी की. जहां उक्त धंधेबाज यामहा बाइक पर एक गैलन में लगभग 20 लीटर शराब ले जा रहा था. जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया है. वहीं बाइक व शराब को जब्त कर थाने लायी गयी. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. किसी भी कीमत पर शराब से जुड़े कारोबारी बख्शे नहीं जाएगें