सारण :

नल-जल योजना कार्य हेतु सचिव पद के चुवाव में धांधली किये जाने के खिलाफ महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया विरोध प्रदर्शन



अमनौर /सारण

मुख्यमंत्री सात निश्चय नल-जल योजना कार्य हेतु अमनौर कल्याण पंचायत के वार्ड -7 में सचिव के चुवाव में धांधली किये जाने के खिलाफ पांच दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को उपरोक्त समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे संबंधित वार्ड के महिलाओं में द्वारा प्रदर्शन कर रही महिलाओं में फुलपतिया देवी, छठिया देवी, किशमातो देवी , बिन्दू देवी , रेणू देवी , शिवझड़ी देवी ,रजमती देवी , राजकली देवी , ललती कुंअर , कमलावती देवी, सुगान्ति देवी आदि सहित पांच दर्जन से अधिक ने आरोप लगाया कि उक्त योजना में वार्ड सचिव के चुनाव धांधली बरती गयी है. जहां वार्ड के लोगों को बिना जानकारी दिये चुपके -चुपके चुनाव की कागजी खानापूर्ति कर ली गयी है. बिना ग्राम सभा कराये अपने पक्ष व मनचाहे व्यक्ति को सचिव बना लिया गया है. जिसका कागजी चुनाव किया गया है. वार्ड -7 के ना कर बल्कि वार्ड -8 के ब्यक्ति को सचिव बना लिया गया है. जिसको लेकर शिकायत बीडीओ से कई बार की गयी है. बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. प्रर्दशनकारियों ने उक्त चुनाव को रद्द करा कर दुसरे चुनाव कराने की मांग कर रहे थे. वहीं इसकी लिखित शिकायत प्रखंड कार्यालय को दिया.
इधर वार्ड सदस्य मो0 असरफ ने सचिव के चुनाव में किसी तरह की धांधली की बात से साफ इंकार किया. कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विकास मित्र के देखरेख में वार्ड सभा आयोजित कर चुनाव कराया गया है.