तरैया बीडीओ एक्शन में , शौचालय निर्माण कार्य मे लापरवाही करने पर मनरेगा पीओ से शो-कॉज तो प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी का वेतन किया बन्द
तरैया(सारण):29.05.2018:
प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करने के लिए भारत स्वछता अभियान के तहत पंचायतो में शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ है।पचभिण्डा पंचायत के प्रभारी मनरेगा पीओ सुधीर कुमार चौधरी है तथा तरैया पंचायत के प्रभारी कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह है।शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा मंगलवार को बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने किया।जिसमें पाया गया कि पचभिण्डा पंचायत में टारगेट के अनुरूप कार्य नही हो रहा है।इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने मनरेगा पीओ को कार्य ने लापरवाही बरतने के आरोप में 24 घंटे के अंदर शो-कॉज पूछा है।वही तरैया पंचायत में बार-बार निर्देश देने के बाद भी कृषि पदाधिकारी द्वारा शौचालय निर्माण में स्थिलता बरतने और कार्य मे लापरवाही के आरोप में कृषि पदाधिकारी का अगले आदेश तक वेतन बन्द करने का आदेश बीडीओ ने दिया है।मालूम हो कि 21 मई को प्रखण्ड कृषि भवन कक्ष में सारण डीएम ने सभी कर्मियों को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया था।डीएम ने आदेश दिया था कि वैसे कर्मी जो जल-नल योजना,गली नली पक्कीकरण योजना तथा शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतेंगे उनपर निश्चित करवाई होगी।इसी कड़ी में आदेश का अनुपालन करते हुए बीडीओ मनरेगा पीओ और कृषि पदाधिकारी पर करवाई की है।जिसकी प्रतिलिपि सारण डीएम को भेज दिया है।




Recent Comments