सारण :18 जनवरी को सारण आयुक्त को घेरेगा छात्र संगठन एसएफआई

छपरा :- एसएफआई नगर कमिटी की विस्तारित बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सभागार मे आलोक कुमार की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव शैलेन्द्र यादव ने कहा कि एक तरफ केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दोषपूर्ण शिक्षा नीति को लागू कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की षड्यंत्र रची जा रही है तो दूसरी तरफ जेपी विश्वविद्यालय भी छात्रों को परीक्षा फर्म भरने से वंचित एवं सत्र को अनियमित कर सारण प्रमण्डल के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ धोखा कर रहा है। बैठक मे सर्वसम्मति से नगर कमिटी मे पुर्णिमा यादव,आलोक कुमार,गुड्डू रा़की को नियुक्त किया गया।
अर्जुन सिंह को नगर कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष तो आलोक कुमार तथा गुड्डू राँकी उपाध्यक्ष मनोनित किये गये। बैठक मे सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालय मे व्याप्त शैक्षणिक अराजकता तथा सत्र 2013-16 के पार्ट थर्ड के परीक्षा फर्म भरने से वंचित छात्रों के सवाल को लेकर 18 जनवरी को सारण प्रमण्डल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जंग जू प्रदर्शन होगा।
जिसमे तीनो जिले से छात्र शामिल होंगे। बैठक मे मुख्य रुप से जूनेद खान नगर सचिव, विश्वजीत कुमार, रवि कुमार सिंह, नीतिस कुमार, आशुतोष कुमार, रौशन पाण्डेय, दीलिप कुमार, सद्दाब मजहरी,मजहरुल हक, विवेक कुमार आदि शामिल थे।




Recent Comments