सारण :जयप्रकाश विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अराजकता को ले राज्यपाल से मिला का प्रतिनिधि मंडल
छपरा :-शनिवार को ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक से मिला ये सभी जेपी विश्वविद्यालय में व्याप्त घोड़ शैक्षणिक अराजकता,छात्रों के विभिन्न समस्याओं को जल्द दूर करने को लेकर, छात्र समस्याओं का जल्द समाधान के लिए कुलाधिपति से मिला।
जेपी विवि के सभी कालेजों में नामांकित सभी छात्रों का पंजीयन कर,परीक्षा में शामिल करने, नामांकित वैसे छात्र जिन्हें नामांकित सिट से अधिक वाले लिस्ट में शामिल कर पार्ट-3 के परीक्षा देने से वंचित किया जा रहा है उन सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल करने,पार्ट-3 पास किये ,बगैर पंजीयन के दर-दर भटक रहे छात्रों का पंजीयन कर रिजल्ट प्रकाशित करने,सभी प्रमाण-पत्र जारी करने,
सत्र नियमित करने, आदि मांगों को लेकर लेकर कुलाधिपति से एआईएसएफ का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मिला।
कुलाधिपति छात्रों के सभी समस्याओं को लेकर बहुत गम्भीर दिखे, और प्रतिनिधि मंडल के सामने हीं जे पी विश्वविद्यालय के कुलपति से मोबाईल पर बातचीत कर छात्र हित में जरूरी कदम उठाने का आदेश दिये।उन्होंने कहा कि इसमें छात्रों का कोई दोष नही है,दोषी विवि प्रशासन और काॅलेजों पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने जेपी विवि के कुलपति से कहा कि छात्रों के समस्याओं का जल्द हल निकालिए चाहे जो कुछ भी करना पड़े कीजिए,कोई समस्या हो रही हो तो हमसे मिलकर बताईए,छात्र हित मे में जो कुछ करना होगा मैं करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा की आज हीं हम संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों से बात कर सभी समस्याओं का हल निकालेंगे।
कुलाधिपति ने छात्रों के गम्भीर समस्याओं पर आश्वासन दिया की सभी छात्रों को किसी भी हाल में परीक्षा से वंचित नही होने दिया जायेगा,सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल किया जायेगा।वहीं पंजीयन से वंचित सभी छात्रों का नया पंजीयन कर उनका परीक्षा परिणाम, प्रमाण-पत्र जल्द हीं जारी किया जायेगा।
कुलाधिपति से बातचीत के बाद छात्र नेताओं के चेहरे पर मुस्कान थी सभी ने कुलाधिपति के सार्थक पहल की काफी सराहना कर, ख़ुशी जाहिर की।जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि कुलाधिपति से हुई बातचीत के बाद हम आशा करते हैं की जेपीयू के सभी छात्रों की समस्याओं का जल्द निदान हो जायेगा।
कुलाधिपति के आदेश का जेपीयू प्रशासन पालन करेगा और जल्द हीं छात्रहित में विवि प्रशासन कोई ठोस निर्णय लेगा।जिला सचिव ने कहा कि 8 जनवरी को सारण जिला में चक्का जाम के ऐलान पर कल: जिला परिषद् की बैठक कर निर्णय लिया जायेगा।कुलाधिपति से मिलने वाले पांच सदस्यीय टीम में राज्य सह सचिव रणजीत पंडित,सारण जिला सचिव राहुल कुमार यादव,
सह सचिव राजीव कुमार, शहस्त्रांशु पाण्डेय,निखिल कुमार सिंह शामिल थे।







Recent Comments