वृद्ध ने सब्जी छिड़काव करने वाली दवा पिया, इलाजरत
✍परवेज अख्तर/सिवान,
सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जड़कन गांव में एक वृद्ध ने सब्जी में छिड़काव करनेवाली दवा का सेवन कर लिया. वृद्ध की पहचान उक्त गांव निवासी स्व. तपेश्वर राम के पुत्र रमेश राम के रूप में की गयी. इस संबंध में परीजनो ने बताया की रमेश राम को खासी हुई थी. उनका दवा चल रहा था. वे जहां सोये थे. वहीं बगल में सब्जी में झिड़काव करने वाली दवा थी. उन्होंने अंधेरे सब्जी में छिड़काव वाली दवा एक चमच पी लिया. हालत खराब होने पर उन्हें स्थानीय पीएचसी पर लाया गया. जहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
——————




Recent Comments