बीजेपी को जनता ने दिया तगड़ा जवाब: प्रमोद सिंह टुन्ना
छपरा(सारण):आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कैराना,नूरपुर और देश के उपचुनाव में आए हूए परिणामों पर कहा कि देश को नफरत और दंगों की आग में झोकनें वालों के मूंह पर जनता ने जोरदार तमाचा मारा है।दलितों के घर फाईव स्टार होटल का खाना ले जाकर खाने का नाटक करने से भी भाजपा का बेड़ा पार नही हूआ है।जनता भाजपा की असलियत को जान चूकी है।इसलिए आगामी चूनावों मे भाजपा की इससे भी ज्यादा दुर्गति होने वाली है।उन्होने कहा कि गोरखपुर,फूलपुर के उपचुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद जनता ने एक बार फिर कैराना और नूरपुर में भाजपा को सबक सिखाया है।श्री टुन्ना ने आरएलडी प्रमूख व सपा प्रमूख को जीत की बधाई दी है।आम आदमी पार्टी ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में आरएलडी प्रत्यासी व नूरपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी और बिहार की नीतिश सरकार ने मिलकर किसान,युवा,बेरोजगार, ब्यापारी,दलित,पिछड़ा,और अल्पसंख्यक पर बेइंतहा अत्याचार और जूल्म किया है।समाज के हर तबके ने इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाकर अपनी नाराजगी ब्यक्त की है।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और अब मोदी की कोई भी जूमलेबाजी और पैंतरेबाजी काम नहीं आने वाली है।मोदी जी की उल्टी गिनती शुरू हो चूकी है।




Recent Comments