सारण :विशेष शिविर के तीसरे दिन जगदम कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

छ्परा : दिनांक 18 -12- 2017
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पर जन जागरूकता रैली निकाली जिसे कॉलेज के प्राचार्य डॉ के के बैठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अपने गोद लिए गए गांव दलित वस्ती टाड़ी उत्तरी दहियावां टोला में पहुंच कर वहां के आम लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई ,एवं लोगों से अपील की गई कि इधर उधर कूड़ा कचरा ना फेंकें सड़क चलते पीकदान का प्रयोग करें कूड़ेदान का प्रयोग करें एवं बीमारियों से बचें । तत्पश्चात स्वयं सेवको द्वारा कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया इसमें महाराणा प्रताप सभागार हॉल के रास्ते पर फैली घास एवं झाड़ियों को को काट कर कॉलेज परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया ।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों में प्रिंस कुमार, मकेशर पंडित ,सन्नी सुमन, मोहम्मद शमशाद, सुजीत कुमार, किशन कुमार ,अमृत भक्त, रजनीकांत ,अमित ,दीपक, विशाल ,अरुण ,त्रिपुरारी, अभिमन्यु ,निधि ,ममता, गिनी, मिक्की, संध्या ,नूर समा, खुशबू कुमारी ,कुमारी अनीषा, विवेक कुमार ,अंकित ,बादल ,अभिषेक, इंजीनियर ,विश्वजीत, शिवम, फैजान ,समीर, रितेश कुमार, अरविंद ,रोशनी रोशन , आदी ने सक्रिय भूमिका निभाई।।।




Recent Comments