सारण :गुजरात-हिमाचल प्रदेश में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मढ़ौरा में मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

मढौरा (सारण)
विधान सभा चुनाव में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओ ने मिठाईयां बांट खुशी का इजहार किया । सोमवार को भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व दोपहर में बहुमत मिलते ही जश्न का माहौल बनना शुरू हो गया । भाजपा नेता श्री सिंह के आवास पर जुट नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुये एक दुसरे को बधाइयाँ दी । फिर खुशी को आम लोगों के साथ साझा करने के लिये धेनुकी चौक से कार्यकताओं ने मिठाईयां बाटनी शुरू किया और जुलूस की शक्ल में धेनुकी चौक से नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुये मुख्य बाजार तक मिठाईयां बांटी गयी । भाजपा नेता मनोज सिंह ने जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को देते हुये कहा की अब देश कांग्रेस मुक्त होने के काफी नज़दीक पहुंच चुका है । उम्मीद है की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मिशन कांग्रेस मुक्त भारत का जल्द ही पूरा होने वाला है । इस मौके पर संजीव सिंह उर्फ जुट सिंह , भानू प्रताप सिंह , ललन प्रसाद , मुनालाल गुप्ता , सोनू सिंह , उजवला कुमार , मिठू कुमार , भूषण सिंह , तारकेश्वर सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थे ।




Recent Comments