चिराग पासवान की फाइल फोटो

नींद खुलते ही बड़ी खबर : एलजेपी में बड़ी टूट!

पटना। सोमवार की सुबह नींद खुलते ही एक बड़ी खबर आ रही है कि एलजेपी के पांच सांसदों ने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया है।पहले चार सांसदों के अलग होने की खबर दौड़ रही थी, लेकिन अब चिराग के चाचा पशुपति पारस की अगुआई में उनके भाई प्रिंस समेत पांच सांसद को अलग होने की खबर दौड़ने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार जो नई रणनीति बनाई गई है, उसमें पशुपति पारस लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता हो सकते हैं।कहा तो यहां तक जा रहा है कि लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर इसके बारे में सूचना भी दे दी गई है।

केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शुरू होते ही इस टूट के बड़े राजनीतिक मायने!

यह फैसला तब हुआ है जब केंद्र सरकार अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की योजना पर चर्चा शुरू की है।लोजपा से चिराग पासवान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे थे, उसी में पार्टी के पांच सांसदों ने चिराग से अलग होने का खबर चिराग पासवान के नींद उड़ा दिया।अब पशुपति पारस, प्रिंस, महबूब अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह के अलग हो जाने से चिराग पार्टी में अकेले ही रह गए हैं। इस फुट से बिहार और केंद्र में सियासत तेज हो गई है।