सारण :रसोइयों ने की वेतनमान की मांग
इसुआपुर
भारतीय रसोइया मजदूर कल्याण संघ के बैनर तले प्रखण्ड रसोइया संघ की बैठक बुनियादी विद्यालय डोइला में मदन साह की अध्यक्षता में हुई .जिसमें रसोइयों का रजिष्ट्रेशन कराने तथा वेतनमान की मांग सरकार से किए जाने का प्रस्ताव लाया गया .इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया .बैठक को प्रदेश अध्यक्ष रामाशंकर मिश्र ,जिलाध्यक्ष दीनबंधु मिश्र तथा जिला संगठन प्रभारी शंकर राम ,बनियापुर की प्रखण्ड अध्यक्ष अनीता देवी ,धर्मनाथ प्रसाद ,मोगल साह ,उमदा देवी ,गायत्री देवी ,प्रभावती देवी ,चन्द्रावती देवी तथा हसमुल्लाह बीबी ने संबोधित किया .