
सारण :मढ़ौरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनी
मढ़ौरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मढ़ौरा बीजेपी कार्यकर्ताओ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया I

नगर अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उच्च विद्यालय मढ़ौरा में आयोजित पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया I इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की I

इस दौरान सभी ने दीनदयाल उपाध्याय के चरित्र को जीवन में चरितार्थ करने की बात कही Iकार्यक्रम में संरक्षक उदय प्रताप सिंह,नागेन्द्र राय,मुन्ना लाल राय,धनंजय शर्मा, बब्लूमिश्रा,रामबाबू सिंह, भरतेश्वर सिंह,शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे I




Recent Comments