सहाजितपुर/छपरा : सारण में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो केस सामने आया है।जिसमे एक सहाजितपुर थानाक्षेत्र के धवरी पंचायत के नजीबा गाव में एक 35 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र में तहलका मच गया है। महिला एक वर्ष से कैंसर की ईलाज आईजीएमएस पटना में करा रही थी। हालात में सुधार होने के बाद परिजन उसे बीते 28 अप्रैल को घर लाये थे। इसी बीच पॉजिटिव रिजल्ट की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिया गया। सूचना के बाद पुलिस गाव की सभी मुख्य व लिंक सड़को को सील कर दिया है। मुख्य सड़क से गुजड़ने वालो से सघन पूछताछ की जा रही हैं। वहीं आसपास के लोग संक्रमण से बचने के लिए यत्र तत्र भाग रहे हैं। पुलिस गांव की सीमा को सील कर दी है।जहां आने जाने पर सख्त पाबन्दी लगाया गया है।

वही दूसरा मामला सोनपुर के सबलपुर में सामने आया है।जहां पर 62 वर्षीय ब्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित बताया जा रहा है।जबकि इसके पहले इसुआपुर, अमनौर,रिविलगंज, मांझी और सदर प्रखंड के आपदा राहत केंद्र से छः कोरोना संक्रमण वाले ब्यक्ति मिले हैं।