पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के रसौली दर्जी टोला में दहेज के लिए ससुरालवालों ने एवं नवविवाहिता की हत्या कर दी एवं इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए विवाहिता के शव को पंखे से लटका दिया । मृतका अजीम आलम की 22 वर्षीया पत्नी रानी खातून बतायी जाती है जिसकी शादी अप्रैल 2019 में हुई थी । इस मामले को लेकर मृतका के पिता खैरा निवासी ईसा मिया ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे मृतका के पति ,भैसुर ,सास ,ससुर सहित अन्य परिजनों को नामजद किया है । दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से वे लोग चार चक्का गाड़ी के लिए मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे । इसी कारण उनलोगों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी । घटना की जानकारी होते ही एसआई बच्ची देवी एवं प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के छपरा भेज दिया । मृतका के ससुराल वालों के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह शौच क्रिया के बाद मृतका अपने दुमंजिले घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली । काफी देर बाद जब दरवाजा नही खुला तो परिजनों को शक हुआ । बाद में परिजनों ने इसकी सूचना रानी के पिता खैरा निवासी इशा मिया को दी ।मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि उसका पति अजीम आलम मंगलवार को ही अरुणाचल प्रदेश कमाने के लिए चला गया ।उन्होंने किसी झगड़े या मनमुटाव से भी इनकार किया ।हालांकि उन्होंने पति पत्नी के बीच किसी विवाद के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की ।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
Recent Comments