सारण में फिर अनियंत्रित ट्रक ने इंटर के परीक्षार्थी को कुचला, मौत

सारण में फिर अनियंत्रित ट्रक ने इंटर के परीक्षार्थी को कुचला, मौत
रसूलपुर /एकमा : एन एच 531 के रसूलपुर चौक पर गुरुवार को अहले सुबह अनियंत्रित ट्रक ने इण्टरमीडिएट की एक परीक्षार्थी को कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर हीं उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।मृतक रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियाँ गाँव निवासी रामअयोध्या साह का पुत्र 16 बर्षीय संतोष कुमार साह बताया जाता है जो छपरा स्थित आरएन सिंह इवनिंग काॅलेज में इण्टरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहा था और रसूलपुर चौक पर गाड़ी पकडने के लिए खड़ा था तभी छपरा से सीवान की ओर जा रही बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। वहीं ऑटो पर बैठी एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका ईलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायल महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 65बर्षीय गायत्री देबी बतायी जाती है। मालूम हो की एक दिन पूर्व ही डोरिगंज के समीप भी अनियंत्रित ट्रक ने दो इंटर के परीक्षार्थियों को रौंद दिया था। जिस्से दोनों की मौत हो गयीं थी। मौके पर खड़े थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया और चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक माँझी थाना क्षेत्र के पटखौली गाँव निवासी सुदर्शन पांडे का पुत्र बिजय कुमार पांडे बताया जाता है।उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने रसूलपुर चौक पर टायर जलाकर आगजनी की व सड़क जाम कर दिया जिससे छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर यातायात पाँच घंटे तक बाधित रहा।जिससे सैकड़ों परीक्षार्थीयों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना पाकर एसडीओ लोकेश मिश्रा एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अंचलाधिकारी सुशील मिश्रा समेत एकमा, दाउदपुर, जनता बाजार व माँझी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और देखते हीं देखते रसूलपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी परन्तु आक्रोशितों ने एक भी नहीं सुनी।वे घटनास्थलपर डीएम व एसपी को बुलाने , उचित मुआवजे व रसूलपुर चौक पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने की मांग पर अडिग थे।
घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए रसूलपुर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारीयों को अविलंब तबादले की मांग एसडीओ व एसडीपीओ से किया।आक्रोशित लोगों का कहना था कि अवैध वसुली करने के चलते हीं ट्रक चालक भागने के क्रम में अपना नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना को अंजाम दे बैठा।स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस आए दिन बालु लदे ट्रकों से खदेड़कर वसुली करती है और ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं।
घटना के बाद जाम हटवाने पहुँची रसूलपुर थाना पुलिस को आक्रोशित लोगों का कोपभाजन बनना पड़ा।पुलिसिया कार्यशैली से नाखुश लोगों ने पुलिसकर्मियों को काफी भला बुरा कहा और लोगो का प्रतिरोध देख पुलिस कर्मियों को घटनास्थल से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।बिधायक के हस्तक्षेप पर पाँच घंटे बाद हटाया गया जाम। घटना की सूचना पाकर एसडीओ लोकेश मिश्रा एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अंचलाधिकारी सुशील मिश्रा समेत एकमा, दाउदपुर, जनता बाजार व माँझी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और देखते हीं देखते रसूलपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। परन्तु आक्रोशितों ने एक भी नहीं सुनी।वे घटनास्थलपर डीएम व एसपी को बुलाने , उचित मुआवजे व रसूलपुर चौक पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने की मांग पर अडिग थे।स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के हस्तक्षेप व मुआवजे दिलवाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए तब जाकर पाँच घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेजा गया।
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रूपये का आर्थिक सहायता तत्काल मृतक के परिजनों को दिया जा रहा है।रसूलपुर थाना पूलिस के विरुद्ध मिले शिकायत की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी ।लोगों की माँग पर सड़क निर्माण कम्पनी को स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।-लोकेश मिश्रा एसडीओ (सारण)




Recent Comments