सारण :मढौरा में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक 

मढौरा (सारण) 
स्थानीय अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ मे गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार राय और एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने किया । जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की पूर्व की भांति इस बार गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी आयोजन की तैयारी चलेगी । फिर मौसम के देखते हुये 16 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया गया । जिसमें आवश्यक हुआ तो बदलाव के लिये  सुझाव लिया जायेगा ।  पूर्वकी भांति  राजकीय समारोह  आई टी आई के मैदान मे होगा ।जिसमे प्रशासन एवं स्कूली बच्चो द्बारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत झांकी प्रस्तुत की जायेगी ।जिसके लिये एक कमिटी का गठन किया गया ।इसके अलावा 25 जनवरी को सद्भावना मार्च ,26 जनवरी को दोपहर मे प्रशासन एवं पब्लिक मे फैंसी फूटबॉल मैच ,देर संध्या सांस्कृतिक कर्यक्रम का आयोजन करने के प्रस्ताव पर तैयारी की जायेगीं ।प्रखंड स्तर पर मैट्रिक एवं इंटर के  टॉपर छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा ।समाज मे समाजिक शैक्षणिक अथवा खेल मे अनुमंडल का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा ।सभी कार्यों के लिये कोर कमिटी का निर्माण किया गया है ।इस अवसर पर प्रशानिक अधिकारियों मे एएसपी अशोक कुमार सिंह ,एसडीओ संजय कुमार राय ,चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेश कुमार ,  बीडीओ वीरबहादुर पाठक , कल्याण पदाधिकारी श्याम किशोर पासवान , मुख्य पार्षद ललन राय , उप मुख्य पार्षद विपिन बिहारी , समाजसेवी गोरा बाबू , लाल बाबू गिरी , हर्ष वर्धन दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग भी थे ।