सारण :मढौरा पटेल स्मारक का होगा सौंदर्यीकरण, अब धेनुकी चौक का नया नामाकरण होगा पटेल चौक

मढ़ौरा
नगर के धेनुकी चौक और एसएच -73 पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्मारक के सौन्दर्यीकरण नगर पंचायत करेगाI मंगलवार को सौन्दर्यीकरण योजना का शिलान्यास मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र राय,अमनौर पूर्व विधायक मंटू सिंह,नप मुख्य पार्षद ललन राय, एसडीओ संजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से करते हुए निर्माण की पहली ईट रखी गई I सौन्दर्यीकरण में स्मारक का साज सज्जा के साथ चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा I इस योजना में नप सात लाख 35 हजार रूपए खर्च करेगी I इस अवसर पर विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है I उनका स्मारक के रूप में हमारे बीच मौजूदगी मन में गर्व की भावना को जागृत और प्रेरित करती है I पूर्व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि महान व्यक्तित्व के धनी और देश समाज में योगदान देने वाले लोगों सम्मान देने से ही देश महान बनता है I सरदार पटेल के स्मारक का सौन्दर्यीकरणऔर वेहतर रखरखाव समाज को प्रेरित होने के लिए जरूरी है I एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि देश तभी महान बनता है जब वह अपने अतीत को संजो कर रखता है I
धेनुकी चौक का नाम होगा पटेल चौक
नगर क्षेत्र के धेनुकी चौक पर स्थित सरदार पटेल के स्मारक के सौन्दर्यीकरणके साथ चौक के नाम परिवर्तन की भी पहल करेगा I मुख्य पार्षद ललन राय ने बताया कि नप की बैठक में धेनुकी चौक का नाम परिवर्तित कर पटेल चौक करने का प्रस्ताव लिया जायेगा I इससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को सरदार पटेल की देश निर्माण में भूमिका की जानकारी और प्रेरणा मिलती रहेगी I इस अवसर पर नप उपमुख्य पार्षद विपिन सिंह,प्रभारी सिटी मैनेजर रणधीर सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह,राजद अध्यक्ष बांके लाल ठाकुर,जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय, विष्णु गुप्ता,पूर्व प्रमुख पप्पू सिंह,दीपनारायण सिंह,पार्षद अमरजीत प्रसाद,मनोज सिंह,मिट्ठू महतों, विनोद प्रियदर्शी, दिलीप ठाकुर सहित अन्य पार्षद और गणमान्य उपस्थित थे Iसाभार :संजीव कुमार , दैनिक भास्कर




Recent Comments