
मढ़ौरा को आगे ले जाने के लिए लोजपा ही है विकल्प – विनय कुमार
मढ़ौरा(सारण)
विधानसभा को विकास के रास्ते आगे ले जाने के लिए अब लोगों ने लोजपा को विकल्प मान लिया है । लोगों का मिल रहा जनसमर्थन ने तय कर दिया है कि अब मढ़ौरा में परिवर्तन होना है और यह परिवर्तन लोजपा ही करेगा । उपरोक्त बातें अपने जनसंपर्क के दौरान मढ़ौरा से लोजपा अभ्यर्थी विनय कुमार ने कही । विधानसभा के पश्चिमी पंचायतों में गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहे विनय सिंह ने लोगों को विश्वास दिलाया कि अब मात्र सड़क, बिजली, पानी के लिए नहीं मढ़ौरा के पुराने गौरव को वापस लौटाने के लिए मतदान करना है । यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, बच्चों को बेहतर शिक्षा, और जरूरी सुलभ चिकित्सा के लिए काम करने की जरूरत है । यह काम एक गंभीर जनप्रतिनिधि ही कर सकता है और लोजपा अभ्यर्थी इस जिम्मेवारी को लेने के लिए तैयार है । विनय सिंह ने कहा कि लोगों के बीच जिस तरह से परिवर्तन की बात सामने दिख रही है इससे यह बात तय है कि मढ़ौरा में नया विधायक होगा । मढ़ौरा इस बार तरक्की और विकास के रास्ते आगे बढ़ेगा और अब मढौरा के लोगों को भ्रम में रखकर राजनीत बंद हो जायेगा। जनसंपर्क के दौरान हरेंद्र सिंह उदय सिंह,विनय सिंह, सतीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे ।




Recent Comments