सारण :नशे में धुत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया 
लहलादपुर (सारण) 
जनता बाजार पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह चकदेह गांव का राधा मोहन ठाकुर(30) है। पुलिस ने उसे सत्रोहन चौधरी के आवेदन पर जनता बाजार पुरानी थाना रोड से गिरफ्तार किया। युवक नशे में इस कदर से डूबा था कि उसने सभी दुकानदारों को दहशतजदा कर दिया था। करीब घंटे भर नशेड़ी युवक उत्पात मचाता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार कर थाने लायी। जनता बाजार पुलिस अब तक चार शराबियों को जेल भेज चुकी है। जनता बाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शराबी युवक को अल्कोहल मात्रा कि जांच के लिये भगवान बाजार थाना भेजा गया है।