सारण: कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवक की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी की आश में जमशेदपुर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से हुई मौत के बाद स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को संतावना दिया। साथ ही सहायता का आश्वासन दिया। मालूम हो कि गोपालगंज जिला के कुचायकोट गांव निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार कसेरा कौशल विकास योजना के तहत छपरा में स्थापित आईएलएफएस के कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। अपने पांच साथियों के साथ AEGIS कम्पनी जमशेदपुर में नौकरी मिल गई थी। जो छपरा से टाटा एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 18182 से टाटा जा रहा था जहां शौचालय जाने के क्रम में चलती ट्रेन से गिर गया था। और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।