सारण :चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को ले अमनौर में पदयात्रा का हुआ आयोजन 
▶️ महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा निमार्ण के लिए किया गया भूमि पूजन 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर अमनौर प्रखंड के परशुरामपुर  गांधी नगर गांव में महात्मा गांधी के याद में भव्य पदयात्रा निकाली गई. मंगलवार की सुबह आयोजित उक्त पदयात्रा के पूर्व परशुरामपुर हाईस्कूल परिसर में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा निमार्ण के लिए अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने भूमि पूजन किया गया. मालूम हो कि सन् 1934 में आये भूकंप का निरिक्षण करने बांध के रास्ते से  पानापुर जाने के क्रम में  परशुरामपुर गांव निवासी व  स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव सिंह के आग्रह पर महात्मा गांधी वहां  पहुंचे थे. जिसके बाद उस गांव का नाम गांधी नगर रखा गया था. वहीं बिहार सरकार द्वारा चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के प्रचार गाड़ी से गांधी जी पर अधारित फिल्म दिखाई गई.  उक्त पदयात्रा परशुरामपुर गांधी नगर से अमनौर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर में पहुंची. उक्त पदयात्रा में गांधी जी के रूप में मौजूद एक युवक ने गांधी जी यादों को और ताजा कर रहा था.  प्रखंड मुख्यालय में एक  सभा का आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने चम्पारण सत्याग्रह व महात्मा गांधी के विषय पर अपने – अपने विचार प्रकट किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह,  पूर्व प्राचार्य योगेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, मुखिया बिन्देश्वरी राय, संतोष कुमार यादव, संजय साह, प्रखंड राजद अध्यक्ष विजय कुमार विधार्थी,  भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सिंह, राजेश सिंह कश्यप,  मुखिया पति राजकुमार सिंह, सरपंच पति अरविंद सिंह, चन्द्रकेत कुमार, अमनौर थाना के एसआई अरूण शर्मा  सहित सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया.