सारण :बनियापुर में करणी सेना के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन
#अभय सिंह
बनियापुर (सारण)
प्रखंड मुख्यालय के एन एच 101 पर करणी सेना के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिस विरोध के कारण यातायात दो घंटों के लिए बाधित हो गया।
जिस विरोध प्रदर्शन को लेकर लोगों ने एन एच को जाम कर बंसाली का पुतला दहन किया। लोगों ने इस विरोध को लेकर विरोध में फिल्म निदेशक के खिलाफ नारे बाजी भी की। तथा सुप्रीम कोर्ट के जज दिपक मिश्रा के खिलाफ भी नारे बाजी की। तथा लोगों ने बताया कि किसी भी किमत पर यह फिल्म को नही चलने दिया जाएगा। जिस मौके पर गुडु सिंह, अभिमन्यु सिंह, ब्रजेस मिश्रा चि्टु सिंह, रंजन सिंह, संतोष सिंह तथा हिन्दु समाज के सैकड़ों लोग उपस्थीत थे।




Recent Comments