बेतिया – नरकटियागंज:– मोसर्र्त बेगम हेल्थ क्लिनिक का उद्घाटन सम्पन्न महिला क्लिनिक का हुआ भब्य शुभारम्भ
न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:-नरकटियागंज कृषि बाज़ार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक ए एम वाई शाखा के बगल में महिला चिकित्सक डॉ.मोसर्रत बेगम के क्लिनिक का उद्घाटन नगर परिषद् नरकटियागंज के मुख्यपार्षद राधेश्याम तिवारी ने विधिवत फीता काटकर किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में पर्याप्त महिला चिकित्सकों का घोर आभाव है, वैसी स्थिति में मोसर्र्त बेगम क्लिनिक का शुभारम्भ एक सराहनीय कदम है. यह आधी आबादी के चिकित्सा के लिए एक अच्छी शुरुआत है और क्षेत्र की महिलाओं को समुचित चिकित्सा व चिकित्सकों की आवश्यकता है जो महिलाओं की जान की सुरक्षा को प्रतिबद्ध रहें. उद्घाटन के अवसर पर डॉ.मोसर्रत बेगम, डॉ. आफताब आलम, डॉ. तबरेज़ आलम, डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ.वलीउल्लाह, डॉ. खालिद, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. नौशाद अहमद, डॉ. नौशाद आलम, डॉ. कैसर रज़ा, डॉ. अब्दुर्रहमान, ई.म. इर्फ़ाननुल्लाह, अविनाश कुमार (एसबीआई प्रबंधक), अवध किशोर सिन्हा, छोटेलाल प्रसाद, दिलशाद आलम, विजय राव, रविकांत परासर, प्रवीणe कुमार वर्मा, रेयाज़ अहमद, नजरुल हसन शम्सी, शहनवाज़ रिजवान, गौसुल आज़म, नसीम अहमद, सुनील वर्मा, हेमेन्द्र त्रिपाठी, धीरेन्द्र मिश्र, कमलेश त्रिपाठी, रहमत खातून, बेनज़ीर बेगम, अनिल कुमार, जय प्रकाश (जेपी) व अन्य मौजूद रहे.




Recent Comments