सारण :बनियापुर गढ़ देवी मंदिर में चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
#अभय सिंह बनियापुर
बनियापुर (सारण)
बनियापुर गढ़ देवी मंदिर में चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया है। जिसको लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों ने मंंदिर में लगे सीसी कैमरा के सहरे उस चोर को रंगे हांथो धर दबोचा है। जिस युवक की पहचान पैगम्बरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।