सारण :पद्ममावत फिल्म का करें सामूहिक बहिष्कार: प्रमोद सिंह टुन्ना
छपरा(सारण)
आगामी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली पद्ममावत फिल्म का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा।किसी भी कीमत पर इतिहास से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं होगा।ये बातें आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताते हुए कहा कि रानी पद्ममावती का भारतीय इतिहास अमर है।इसे वास्तविक रूप मे जौहर के साथ दिखाए जाने पर नई पीढ़ी को उर्जा मिलती।लेकिन पैसे कमाने और एक वर्ग विशेष को खूश करने के लिए फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने इतिहास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया है।जिसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।संजय लीला भंसाली के खूद का इतिहास बड़ा गड़बड़ रहा है।इसलिए वो राजपूत सामाज पर भिड़े है।कौन नही जानता है कि महारानी पद्मावती ने अपने 16000 हजार सहयोगी महिला दरबारियों के साथ जौहर कर अपना प्राण त्याग दिया था।जिसमें सभी जाति और धर्मों की महिलाए शामिल थी।लेकिन किसी के सामने बीर पद्मावती झूकी नहीं।मो. खिलजी की बूरी नजर तो दूर,वह महारानी का दर्शन भी नहीं कर पाया था।राजस्थान के राजपूतों का इतिहास भारत ही नहीं,पूरे विश्व में गौरवशाली परंपरा का द्दोत्तक है।