सारण :बनीयापुर के कमता पंचायत में जन वितरकों के विरुद्ध उपभोक्ताओं का हंगामा
#अभय सिंह /बनीयापुर
बनियापुर(सारण)
प्रखंड के कमता पंचायत में पिछले पांच माह से राशन किरासन का वितरण जन वितरकों द्वारा नही किये जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। जिस आशय की सुचना ग्रामीणों द्वारा बिडिओ को दी गयी।इस सम्बन्ध में कृष्णा महतो, जगलाल महतो, रमावती देवी, लालमोहन महतो, मदन महतो आदि ने बताया की 2017 का जनवरी फ़रवरी से वर्ष 2018 के नवम्वर से जनवरी तक का राशन किरासन का वितरण वार्ड संख्या 6- 7- 8 में वितरण नही किया गया।वही आवंटन का झांसा देकर एक कोटेदार दूसरे कोटादार के पास टाल मटोलकर दौरा रहे है। वही कुछ उपभोक्ताओं को यह भी नही मालूम हो रहा है की उनका आवंटन किस जन वितरक के पास है।उपभोक्ताओं का कहना है की जब एक जन वितरक का कोटा सस्पेंड हुआ तब से आवंटन इधर उधर होने की बात कह जनवितरक उपभोक्ताओं को दौड़ाते है।मामले में बिडिओ दीपक कुमार पहल कर सुलझाने की बात कही है।