सारण :अपराधियों ने दो को मारी गोली एक की मौके पर ही मौत, दुसरे की हालत गंभीर

अमनौर/सारण
मढौरा थाना क्षेत्र के बथाना गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने दो को गोली मारी। जहां एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दुसरे स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था मढौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्यक्ति बथाना गांव के मकसूद मियां बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मढौरा एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सहित मढौरा पुलिस की टीम पहुंच घटना की तहकीकात में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक अमनौर बाजार में मुर्गा का व्यवसाय करता था। जहां अपना दुकान बंद कर गांव के एक युवक के साथ घर लौट रहा था जहां थाना क्षेत्र के बथाना गांव के कुछ दुर पहले ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पर गोलियां दागी। इधर इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के समक्ष इसमें शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े है।हालांकि अभी घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
—————————————————–
मढौरा में बेखौफ अपराधियों ने दो मुर्गा व्यवसायियों को मारी गोली, एक की मौत
👉गोली लगी व्यवसायियों में एक की घटना स्थल पर ही मौत
👉दूसरे जख्मी के गोली को मढौरा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने तत्काल शल्य क्रिया कर बाहर निकाला
👉प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ.वीरेश कुमार ने गोली निकल जाने से जख्मी के जान को खतरे से बहार बताया

मढौरा /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के बथाना गांव में बाइक सवार बदमाशो ने दो मुर्गा व्यवसायी को गोली मार जख्मी कर दिया था । जिसमे बताया जाता है घटना स्थल पर मकसूद मियां की मौत हो गयी थी । ग्रामीणों ने दूसरे जख्मी अकबर अली को ग्रामीणों ने मढौरा रेफरल अस्पताल लाया । जख्मी और मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है । जख्मी को अस्पताल लाया गया था , जहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी डॉ वीरेश कुमार ने तत्क्षण शल्य क्रिया कर दाहिने हाथ से गोली निकाल दी । इस सम्बन्ध मे पूछने पर डॉ वीरेश कुमार ने कहा की जख्मी के गोली लगने से शरीर से काफी खून निकल रहे थे । ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गयी । ज्यादा देर होती तो खून ज्यादा निकलने से जान को खतरा हो सकता था । अब पूरी तरह से खून भी बहना बंद हो गयी है और गोली भी निकाल दी गई है । अब जख्मी खतरे से बाहर है।
घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता है स्थानीय थाना क्षेत्र के बथाना निवासी अकबर अली और मकसूद मियां अमनौर बाजार से अपनी मुर्गा की दुकान बंद कर रात के लगभग सवा आठ बजे अपने घर लौट रहे थे । इसी बीच मलाह टोली के पास बाइक खड़ी कर तीन युवक खड़े थे । दोनो के पहुचते पिस्टल से दोनो को गोली मार फरार हो गये । जिसमे एक जख्मी मकसूद मियां की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।उधर पुलिस अभी कुछ ज्यदा बताने से परहेज कर रही है । घटना स्थल पर मढौरा पुलिस ने पँहुच शव को कब्जे मे ले लिया है ।




Recent Comments