विधायक राजबल्लभ का ड्राइवर विष्णु गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा को बख्तियारपुर से नवादा ले जाने का है आरोप
#नवादा रेलवे स्टेशन से की गई गिरफ्तारी
#14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया मंडल कारा
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा :
नाबालिक छात्रा से रेप मामले में फरार चल रहे नवादा विधायक राजबल्लभ यादव के ड्राइवर विष्णु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
देर रात महिला थाना की पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच स्पेशल पॉक्सो न्यायाधीश सह एडीजे वन शशि भूषण प्रसाद सिंह के समक्ष पेश किया
जंहा से आरोपित विष्णु के खिलाफ गिरफ्तारी का पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर बिहार शरीफ मंडल कारा भेज दिया गया
इस पूरी कार्यवाई को पुलिस ने गोपनीय रखा
ड्राइवर पर नाबालिग छात्रा को अन्य आरोपितों के साथ मिलकर बख्तियारपुर से नावादा विधायक के घर ले जाने का आरोप है।
ड्राइवर विष्णु की गिरफ्तारी नावाद रेलवे स्टेशन से किये जाने की बात पुलिस ने कोर्ट में बतायी है।
विष्णु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो वर्षो से कोशिश कर रही थी।
सूत्रों की मानो तो 6 फरवरी 2016 को घटना के बाद महिला थाना पुलिस ने विष्णु की गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन पोक्सो न्यायधीश रश्मि सिखा के कोर्ट में दो बार वारंट की मांग की थी ।
लेकिन न्यायधीश ने साक्ष्य की कमी पाते हुए गिरफ्तारी वारंट देने से इंकार कर दी थी।
इसके बाद पुलिस रेप से जुड़े मामले में विधायक राजबल्लभ समेत सुलेखा देवी, राधा देवी, टूसी देवी, छोटी देवी व पुष्पंजय के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया और विष्णु के खिलाफ अनुसंधान जारी रखा।
पुलिस की जांच में ड्राइवर विष्णु को आरपी टूसी देवी के साथ लगभग पांच दर्जन बार बात किये जाने की बात कही गयी है।
विधायक के साथ भी मोबाइल पर लगभग आधा दर्जन बार बात किये जाने का आरोप है।