लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी,नहीं चलेगी…आप ने आयोजित की राज्य स्तरीय चेतावनी मार्च
—————————————-
छपरा(सारण)। पांच सूत्री मांगो और पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस द्वारा किये गए दूर्ब्यवहार के बिरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को शहर में राज्य स्तरीय चेतावनी मार्च निकाला।नेतृत्व आप के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी ने किया।कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे-अरेरेरे…….लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी,नहीं चलेगी।

इसके पूर्व पूरे राज्य से आए आप के जिलाध्यक्षों ने नगरपालिका मैदान से जुलूस की शक्ल में निकलकर सरकार बिरोधी नारा लगाते हूए थाना चौक होते हूए समाहरणालय गेट तक गए।आप कार्यकर्ताओं में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश ब्याप्त था।

डीएम की अनुपस्थिती में आप कार्यकर्ता समाहरणालय परिसर में ही उनसे मिलने के लिए धरने पर बैठ गए।बाद में उन्होंने डीएम के प्रतिनिधी को पांच सूत्री मांगो के समर्थन में एक स्मार-पत्र सौपा।स्मार पत्र में आप के कार्यकर्ता रणवीर चौबे और अमृतोश कुमार की बेरहमी से पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने,सामाजिक कार्यकर्ता डा.अनील कुशवाहा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी,खनूआ नाला का जीर्णोद्धार,शिक्षा में सुधार तथा निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर नियंत्रण,किसानों का लोन तथा विद्दूत विपत्र माफ करना तथा नल-जल योजना में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्यवाई शामिल है।चेतावनी मार्च में पटना जिला आप के अध्यक्ष मनोज कुमार,गुलफिजा निशां,प्रमोद सिंह टुन्ना,सोनू राज,डा.दिनेश सिंह कुशवाहा,धर्मेन्द्र कुमार,राजू वर्मा,विजय कुमार मिश्रा,पृथ्वी राज,बच्चा बाबू साह,रंजीत सिंह,राजवंशी सिंह,संतोष यादव,रंजीत यादव,केदार सिंह,भोला मिश्रा,धन्ना देबी,नीरज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।